Thursday, September 16, 2010

जन हित जन अदालत

झारखंड के लातेहार में बुधवार को विकास शिविर पर नक्सलियों ने हल्ला बोल दिया। करीब 35 की संख्या में आए नक्सलियों ने दो चिकित्सकों समेत 13 सरकारी कर्मचारियों को बना लिया। इसके बाद करीब 150 ग्रामीणों की उपस्थिति में जन अदालत लगाकर अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। नक्सलियों ने 4 घंटे बाद 12 कर्मचारियों को रिहा कर दिया लेकिन ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी केश्वर मुर्मू को अपने साथ ले गए। बुधवार को मनिका में विकास शिविर लगा था। शिविर में अधिकारियों समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। नक्सलियों के आने की भनक लगते ही मनिका बीडीओ कुछ सहयोगियों के साथ भाग निकले। बाकी वहीं फंस गए। जन अदालत में नक्सलियों ने कहा कि पिछले दिनों सुखाड़ (सूखा) राहत समिति के तत्वावधान में लातेहार में आयोजित धरना-प्रदर्शन को पुलिस ने जबरन रोक दिया था। उसमें शामिल गरीबों की पिटाई भी की। नक्सलियों ने ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी को डीलरों पर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिदिन गांवों में जाकर दवा वितरण करने की चेतावनी दी। नक्सलियों के सब जोनल कमांडर ने कहा कि मनिका बीडीओ कैलाश प्रसाद साहू अगर सही होते, तो वे हमारे आने की खबर पाकर नहीं भागते।

No comments:

Post a Comment