Friday, April 8, 2011

अजब-गजब

 
पशुप्रेम पशुप्रेम का एक अनोखा मामला ब्रिटेन में सामने आया है। यहां की एक महिला ने अपनी पालतू कुतिया का अकेलापन दूर करने के लिए उसका स्वयंवर रचाया। इस समारोह के आयोजन पर उन्होंने 20 हजार पौंड [करीब 14 लाख रुपये] खर्च कर डाले। यह ब्रिटेन में हुई कुत्तों की अब तक की सबसे महंगी शादी मानी जा रही है।
  • अगर आपको ऐसा जादुई आईना मिल जाए जिसमें आप एक मिनट में दर्जनों बार श्रृंगार कर सकें और एक बटन दबाते ही सभी रूप ओझल हो जाएं तो कैसा रहे? चौंकिए नहीं। यूरोप के ब्यूटी काउंटरों पर एक ऐसे आईने की नुमाइश की जा रही है, जिसमें महिलाएं विभिन्न रूपों को आजमा कर सबसे अच्छे रूप का चयन कर रही हैं।
  • ब्रिटेन के नॉर्थेम्प्टन स्थित कबाड़ की दुकान से छह साल पहले एक व्यक्ति ने जो पेंटिंग कुछ पाउंड में खरीदी थी, आज उसकी कीमत 40 मिलियन पाउंड [करीब 2.86 अरब रुपये] बताई जा रही है। भले ही इस बात पर सहज विश्वास नहीं होता, लेकिन चित्रकला विशेषज्ञों का मानना है कि नदी किनारे बने छोटे से घर की यह पेंटिग महान फ्रेंच चित्रकार पॉल सिजेन की अनमोल कृति हो सकती है। 12 वर्ग फीट आकार वाली इस पेंटिंग पर 1854 की तिथि का हस्ताक्षर है।
  • ब्राजीलिया। ब्राजील की जेल में पिछले दिनों पहली बार महिला कैदियों के बीच सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह दुनिया के किसी भी जेल में आयोजित होने वाली पहली सौंदर्य प्रतियोगिता है। कत्ल के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रही 19 वर्षीया कैदी रेबेका अव्वल
  • महाराष्ट्र [बीड़]। भारत में दामादों को वैसे काफी सम्मान दिया जाता है लेकिन होली के मौके पर महाराष्ट्र के बीड़ जिले के वीडा गांव में होली का त्यौहार दामादों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। लड़की के परिवार वालों के लिए दामाद से बदला लेने के लिए गधे पर बैठाते हैं
  • दुनिया भर में कुत्तों के शौकीनों की कमी नहीं है। मगर चीन के एक उद्योगपति ने तो सारी हदें ही तोड़ दीं। उन्होंने तिब्बती मास्टिफ प्रजाति के लाल रंग के कुत्ते को करीब दस लाख पौंड [6.8 करोड़ रुपये] में खरीदा है। होंग-डोंग नाम के इस कुत्ते को दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता माना जा रहा है। उत्तरी चीन के एक अरबपति कोयला व्यापारी ने इसे खरीदा है।
  • बुखारेस्ट। रोमानिया की एक युवती ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। महज 23 साल की उम्र में उन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र में नानी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
  • नौकरी, पेशे और दफ्तरों में रिश्वत की बात तो किसी से छुपी नहीं है, मगर ब्रिटेन में एक ऐसा स्कूल भी है जो छात्रों को पढ़ने के लिए रिश्वत दे रहा है। जी हां, लीसेस्टर में नाइटन प्राइमरी स्कूल ने वार्षिक परीक्षा में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए पढ़ाई में कमजोर छात्रों को एक्स्ट्रा क्लास में आने के बदले एक पौंड (करीब 72 रुपये) देने का लालच दिया। ..और वो भी केवल दस साल तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों को।
  • आम तौर पर लोग अपनी बीमारी के बारे में बात नहीं करना चाहते, मगर थाइलैंड की 11 वर्षीया सुपात्रा ससउपान अपने चेहरे पर बंदरों की तरह उगते बालों को अपनी लोकप्रियता का कारण मानती हैं। साथी उसे बंदर कहकर बुलाते हैं लेकिन उसे तनिक भी बुरा नहीं लगता। उसके चेहरे, कान, हाथों यानी पूरे शरीर पर बंदरों की तरह बाल हैं। इन बालों को हटाने में लेजर ट्रीटमेंट नाकामयाब साबित हुआ है।
  • लंदन। अक्सर लोगों को डाक विभाग से चिट्ठी सही समय पर नहीं पहुंचाने की शिकायत रहती है। मगर ब्रिटेन में डाक विभाग की लेटलतीफी का अनूठा कारनामा सामने आया है। यहां एक पोस्टकार्ड 95 साल बाद पहुंचा और वो भी गलत पते पर।
  • लंदन। अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं और नाश्ते में अंडे के अंदर डबल योक [पीली जर्दी] निकल आए तो आप खुश ही होंगे। मगर कभी ऐसा हुआ है कि अंडे के अंदर एक और अंडा निकल आए? शायद नहीं..। यह दुर्लभ घटना ब्रिटेन में देखी गई।
  • कमले कमला शेते, हर: शेते हिमालया। क्षीराब्धौ च विष्णु शेते मन्ये मत्कुण शंकया यानी लक्ष्मीजी का कमल के पुष्प पर, शंकरजी का हिमालय पर और विष्णु भगवान का क्षीरसागर में निवास करना भले ही परिहास का विषय बनता हो कि मानो इन देवताओं को खटमलों का भय सताता है, लेकिन अमेरिका में आजकल कुछ ऐसा ही हो रहा है। लोग खटमलों के प्रकोप से नींद नहीं ले पा रहे हैं। हालात यह हैं कि दुनिया के इस सबसे ताकतवर देश को खटमलों के खतरे से निपटने के लिए आपात बैठक बुलानी पड़ रही है।

No comments:

Post a Comment