Saturday, April 9, 2011

नए ठाकरे

 बसिया (गुमला),
: झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा है कि राज्य के बाहर के लोगों को सरकारी सेवा में नहीं लिया जाएगा। राज्य में नौकरी कर रहे बाहरी लोगों से राज्य का विकास नहीं होने वाला। ऐसे लोगों को कोई तंग करता है, तो उसमें बुराई नहीं है। शनिवार को गुमला में झामुमो रैली को संबोधित करते हुए शिबू ने कहा कि नौकरी में स्थानीय युवकों को प्राथमिकता देना उनकी पार्टी का वादा है। रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। चालीस साल तक संघर्ष कर उन्होंने झारखंड के लोगों के विकास के लिए नया राज्य बनाया है। झारखंड झारखंडियों का है और रहेगा। उन्होंने लोगों से शिक्षित और और जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा कि गांव का विकास ग्रामीणों की संकल्प शक्ति पर निर्भर करेगा। उन्होंने बसिया में शीघ्र ही अनुमंडल कार्यालय की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment