Saturday, April 9, 2011

चंदौली ,जनगणना

चंदौली : देश की जनगणना पूरी होने के बाद जिलेवार आबादी को सार्वजनिक किया गया है। कृषि बाहुल्य इस जिले की कुल आबादी तो साढ़े उन्नीस लाख है। इसमें नौ लोग ऐसे है जो न तो स्त्री हैं और न ही पुरुष हैं यानी कि ये सभी 'किन्नर' हैं। जिले में पहली बार किन्नरों की आबादी सामने आयी है। साक्षरता के मामले में भी 'किन्नर' अन्य लोगों से काफी आगे है। नौ में मात्र दो 'किन्नर' अनपढ़ है, जबकि सात पढ़े लिखे साक्षर हैं।
गौरतलब है कि जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया गया । दूसरे चरण के तहत गणना नौ से 28 फरवरी तक की गई थी। एक से पांच मार्च तक रिविजन अभियान चलाया गया। इसमें ऐसे बच्चों को गिनती में जोड़ा गया जो गणना के दौरान पैदा हुए हैं। इस दौरान मृत लोगों के नाम गणना सूची से काटे गये। शासन स्तर से इसी सप्ताह जिले की आबादी को सार्वजनिक किया गया है। जिले की आबादी कुल 19 लाख 52 हजार 713 है। इसमें 10 लाख 20 हजार 789 पुरुष, 9 लाख 31 हजार 924 स्त्री, छह साल तक के बच्चों की संख्या 3 लाख 04 हजार 229 हैं। जिले में नौ 'किन्नर' हैं। किन्नरों की गिनती पहली बार की गई है। इनकी गिनती के लिए कोड तीन निर्धारित कि या गया था। अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में ताजा जनगणना के जो आंकड़े मुहैया है उसमें कुल नौ किन्नरों में सात ऐसे हैं जो साक्षर हैं । 10 लाख 20 हजार 789 पुरुषों में 7 लाख 17 हजार 705 साक्षर हैं, वहीं 9 लाख 31 हजार 924 महिलाओं में मात्र 4 लाख 93 हजार 032 ही साक्षर हैं यानि कि किन्नरों में महिला व पुरुषों की तुलना में सबसे ज्यादा साक्षरता है।

No comments:

Post a Comment